आदिकाल और भक्ति काल के विभिन्न काव्य रूपों और कवियों पर प्रश्न

 

 

 आदिकाल और भक्ति काल के विभिन्न काव्य रूपों और कवियों पर प्रश्न

 

1.सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?

A.ऋग्वेद 

B.सामवेद 

C.यजुर्वेद 

D.अथर्ववेद 

उत्तर A. ऋग्वेद

 

2. वेदों की संख्या कितनी है?

A.एक 

B.दो 

C.तीन 

D.चार

उत्तर D.चार

 

3. पंचम वेद किसे कहते हैं? 

A.गीता 

B.रामायण 

C.महाभारत 

D.पुराण

उत्तर C.महाभारत

 

4. सबसे छोटा वेद कौन सा है?

A.ऋग्वेद 

B.सामवेद 

C.यजुर्वेद 

D.अथर्ववेद 

उत्तर B.सामवेद

 

5. वेदों में प्रयुक्त भाषा कौन सी थी?

A.लौकिक संस्कृत 

B.वैदिक संस्कृत 

C.पालि 

D.प्राकृत

उत्तर B.वैदिक संस्कृत

 

6. ऋग्वेद का प्रमुख विषय है?

A. देवताओं की स्तुति वाले स्रोतों की प्रधानता

B. गायन-वादन संबंधी श्लोक

C. व्याधि निवारण, वशीकरण, प्रार्थनाएं, तंत्र मंत्र इत्यादि

D. यज्ञ संपन्न करने वाले मंत्रों का संकलन

उत्तर A. देवताओं की स्तुति वाले स्रोतों की प्रधानता

 

7. यजुर्वेद का मुख्य विषय क्या है?

A. यंत्र-मंत्र, तंत्र साधना संबंधी श्लोक

B. गायन वादन संबंधी श्लोक

C. देवताओं की स्तुति वाले स्तोत्रों का संकलन 

D. यज्ञों के आधारभूत तत्व एवं आहुति संबंधी मंत्रों का संकलन

उत्तर D. यज्ञों के आधारभूत तत्व एवं आहुति संबंधी मंत्रों का संकलन

 

8. सामवेद में प्रधानता है–

A. गायन पद्धति के निश्चित मंत्रों की प्रधानता

B. यज्ञ के नियमों की प्रधानता

C. स्तुतियों का संकलन

D. आहुति संबंधी नियम

उत्तर A. गायन पद्धति के निश्चित मंत्रों की प्रधानता

 

9. अपभ्रंश का साहित्य कब से कब तक पाया जाता है?

A. 8वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक

B. 7वीं शताब्दी से 9वीं शताब्दी तक

C. 10वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक

D. 11वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी तक

उत्तर A. 8वीं शताब्दी से 14वीं शताब्दी तक

 

10. भरत मुनि ने अपभ्रंश के लिए किस नाम का प्रयोग किया?

A. भ्रष्ट

B. वार्ता

C. प्रकृत

D. पाली

उत्तर A. भ्रष्ट

 

11. अपभ्रंश के कुल कितने भेद हैं?

A.2

B.3

C.4

D.5

उत्तर D.5

 

12. अपभ्रंश का प्रथम प्रबंध काव्य है–

A.परमात्म प्रकाश

B.योगसार

C.भरतेश्वरबाहुबली रास

D.भविषय कहा

उत्तर B. योगसार

 

13. हिंदी की उत्पत्ति किस अपभ्रंश से हुई?

A.शौरसेनी 

B.अर्धमागधी 

C.मागधी 

D.ब्राचड़

उत्तर A.शौरसेनी

 

14. अपभ्रंश का शाब्दिक अर्थ है–

A. विकृत/ बिगड़ा हुआ

B. सुधार हुआ

C. संभाला हुआ

D. लाचार

उत्तर A. विकृत/ बिगड़ा हुआ

 

15. अपभ्रंश का वाल्मीकि किसे कहा जाता है?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. जोइन्दु

D. सरहपा

उत्तर B. स्वयंभू

 

16. अपभ्रंश के प्रथम कवि कौन हैं?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. जोइन्दु

D. सरहपा

उत्तर B. स्वयंभू

 

17. अपभ्रंश का वेदव्यास किसे कहा जाता है?

A. पुष्पदंत

B. स्वयंभू

C. शबरपा 

D. गोरखनाथ

उत्तर A. पुष्पदंत

 

18. “सकल बना फूल रही सरसों” किस कवि की रचना है?

A.अमीर खुसरो 

B.सेनापति 

C.रसखान 

D.घनानंद

उत्तर A.अमीर खुसरो 

 

19. प्राचीन तमिल साहित्य का नाम क्या है?

A.संगम साहित्य 

B.उद्गम साहित्य 

C.दक्षिणी साहित्य 

D.लालित्य साहित्य

उत्तर A.संगम साहित्य

 

20. शिल्लप्पादिकारम है–

A.तमिल का प्रथम महाकाव्य 

B.कन्नड़ का प्रसिद्ध प्रमाण गीत 

C.महाभारत की कथा 

D नख-शिख की गाथा

उत्तर A.तमिल का प्रथम महाकाव्य

 

21.हिंदवी शब्द का प्रथम प्रयोग किसने किया था?

A.अमीर खुसरो 

B.अबू सईद 

C.दुर्गाधिकारी नंद 

D.जायसी 

उत्तर: B.अबू सईद

 

22.“दोहों की रचना परिनिष्ठित अपभ्रंश में हुई है तो चर्या गीतों की अवहट्ट में” उक्त कथन किस विद्वान का है?

A.डॉक्टर बच्चन सिंह 

B.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी 

D.डॉक्टर नागेंद्र

उत्तर: A.डॉक्टर बच्चन सिंह

 

23.किस संत कवि की रचनाओं में उलटबाँसियों का महत्वपूर्ण स्थान है?

A.कबीर 

B.दादू दयाल 

C.पलटूदास 

D.नानक

उत्तर: A.कबीर

 

नोट-उलटबांसी जो कुछ लोक में विश्वसनीय तरीके से कहा जाता है उसे उलट कर कहना उलटबांसी है। लोक में कहा जाता है सिंह ने गाय को मार डाला। कबीर कहेंगे गाय ने सिंह को मार डाला। कबीर कहते हैं कि “गाइ नाहर खाइयो, हरिन खायो चीता”, “मूस तो मंगार खायो, स्यारि खायो स्वान”, “संतों अचरज एक भौ भारी, पुत्र धरल महतारी” इत्यादि। 

“उलटबांसी अकथ कथन है, अचरज और विसंगतियों से भरी हुई” – डॉक्टर बच्चन सिंह

 

24.किस संत कवि ने शृंगार रस का विरोध किया है?

A.कबीर दास 

B.सुंदरदास 

C.रविदास 

D.दादू दयाल

उत्तर: B.सुंदरदास

 

25.सुंदर ग्रंथावली का संकलन किसने किया?

A.बाबूलाल गौड़ 

B.हरिनारायण शर्मा 

C.पीतांबरदत्त बड़थ्वाल 

D.डॉ नागेंद्र

उत्तर: B.हरिनारायण शर्मा 

 

26.सटीक भक्तमाल किसकी रचना है?

A.अनंत दास 

B.नाभादास 

C.प्रिया दास 

D.ध्रुव दास

उत्तर: C.प्रिया दास

 

27.सिकंदर लोदी के निमंत्रण पर दिल्ली कौन से संत गए थे?

A.संत रविदास 

B.कबीर दास 

C.नाभादास 

D.पलटू दास

उत्तर: A.संत रविदास

 

28.काव्य रीति से भली भांति परिचित कौन से संत थे?

A.कबीर दास 

B.सुंदर दास 

C.नानक देव 

D.रविदास

उत्तर: B.सुंदर दास

 

29.“बोलिए तो तब जब बोलिए की बुद्धि होई, 

ना तो मुख मौन गहि चुप होइ रहिए” – सुंदर दास

उक्त पंक्तियां में छंद कौन सा है?

A.मंदाक्रांता 

B.कवित्त 

C.द्रुतविलंबित 

D.मालिनी

उत्तर: B.कवित्त 

 

30.रज्जब किसके शिष्य थे?

A.दादू दयाल 

B.रैदास 

C.कबीर 

D.नानक

उत्तर: A.दादू दयाल

 

31.“वेद थके कहि, तंत्र थके कहि, ग्रंथ थके निशि बासर गात” उक्त पंक्ति किस निर्गुण संत कवि की है?

A.पलटू दास 

B.दादू दयाल 

C.रज्जब 

D.कबीर

उत्तर: C.रज्जब

 

32.किस निर्गुण संत ने शृंगार रस से परहेज़ किया?

A.कबीर दास 

B.सुंदर दास 

C.रविदास 

D.दादू दयाल

उत्तर: B.सुंदर दास

 

33.“काशी में हम प्रकट भए हैं रामानंद चेतायो” उक्त कथन किसके बारे में कहा जाता है?

A.दादू दयाल 

B.तुलसीदास 

C.कबीर दास 

D.सूरदास

उत्तर: C.कबीर दास

 

34.“तू ब्राह्मण मैं काशी का जुलाहा, बुझहु मोर गियाना” उक्त कथन किस संत कवि का है?

A.कबीर दास 

B.नानक दास 

C.रविदास 

D.पलटू दास

उत्तर: A.कबीर दास 

 

35.कबीर संप्रदाय के उत्तराधिकारी कौन हैं?

A.गुरु नानक देव 

B.धर्मदास 

C.रविदास 

D.मलूक दास

उत्तर: B.धर्मदास

 

36.“झरि लागे महलिया गगन घहराय” पंक्ति किस महात्मा की है?

A.अग्रदास 

B.मलूक दास 

C.रविदास 

D.धर्मदास

उत्तर: D.धर्मदास

 

37.“गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पांय,

 बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय”

पंक्ति किसकी है?

A.कबीर दास 

B.नानक दास 

C.रविदास 

D.धर्मदास

उत्तर: A.कबीर दास

 

38.बीजक के कितने भाग हैं?

A.1 

B.2 

C.3 

D.4

उत्तर: C. तीन- साखी, सबद, रमैनी

 

39.कौन सा काव्य मसनवी शैली में रचा गया? 

A. संत काव्य

B. सूफी काव्य

C. राम काव्य

D. कृष्ण काव्य

उत्तर-B. सूफी काव्य

 

40.”देख देख राधा रूप अपार ” किसका पद है? 

A.सूरदास

B.नंददास

C.विद्यापति

D.कुंभनदास

उत्तर C.विद्यापति

 

41. ‘वर्ण रत्नाकर’ को संपादित कर ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल’ द्वारा किसने प्रकाशित करवाया?

A.डॉ सुनीति कुमार चटर्जी तथा डॉक्टर बुबुआ 

B.मिश्र बंधु 

C.डॉक्टर नागेंद्र 

D.बच्चन सिंह

उत्तर A.डॉ सुनीति कुमार चटर्जी तथा डॉक्टर बुबुआ

 

42. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने सांप्रदायिक कह कर किन-किन साहित्य को आदिकाल से बाहर निकाल दिया?

A.सिद्ध, जैन एवं नाथ साहित्य 

B.रासो एवं रासक 

C.वीर काव्य व प्रेम काव्य 

D.भक्ति काव्य

उत्तर A.सिद्ध, जैन एवं नाथ साहित्य

 

43. पिंगल शैली में होता है–

A.अपभ्रंश मिश्रित ब्रजभाषा 

B.अपभ्रंश मिश्रित राजस्थानी 

C. राजस्थानी मिश्रित हरियाणवी 

D.मैथिली मिश्रित मगही

उत्तर A.अपभ्रंश मिश्रित ब्रजभाषा

 

44. उक्त व्यक्ति प्रकरण की भाषा को सुनीति कुमार चटर्जी ने कहा–

A.मैथिली 

B.मगही 

C.भोजपुरी 

D.प्राचीन कोसली (अवधी)

उत्तर D.प्राचीन कोसली (अवधी)

 

45. हिंदी की उत्पत्ति अपभ्रंश के किस रूप से हुई है?

A.शौरसेनी 

B.पैशाची 

C.ब्राचड़ 

D.कोसली

उत्तर A.शौरसेनी

 

46. वर्णानुक्रमी पद्धति, कालानुक्रमी पद्धति, वैज्ञानिक पद्धति और विधेयवादी पद्धतियां हैं–

A.राजनीति विज्ञान की पद्धति 

B.भौतिक विज्ञान की पद्धति 

C.इतिहास लेखन की पद्धति 

D.गुणगान की पद्धति

उत्तर C.इतिहास लेखन की पद्धति 

 

47. ‘हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास’ किसकी रचना है?

A.डॉक्टर बच्चन सिंह 

B.टीकम सिंह तोमर 

C.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

D.डॉक्टर गणपतिचंद्र गुप्त

उत्तर D.डॉक्टर गणपतिचंद्र गुप्त

 

48. ‘हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास’ ग्रंथ के लेखक हैं–

A.डॉक्टर बच्चन सिंह 

B.टीकम सिंह तोमर 

C.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

D.डॉक्टर गणपतिचंद्र गुप्त

उत्तर D.डॉक्टर गणपतिचंद्र गुप्त

 

49. “प्रत्येक देश का साहित्य वहां की जनता की चित्तवृत्ति का संचित प्रतिबिंब होता है, तब यह निश्चित है कि जनता की चित्तवृत्ति के परिवर्तन के साथ-साथ साहित्य के स्वरूप में भी परिवर्तन होता चलता है। आदि से अंत तक इन्हीं चित्तवृत्तियों की परंपरा को परखते हुए साहित्य परंपरा के साथ उनका सामंजस्य दिखाना ही साहित्य का इतिहास कहलाता है” यह कथन किस विद्वान का है?

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

B.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी 

C.नंद दुलारे वाजपेई 

D.डॉक्टर नागेंद्र

उत्तर A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

 

50.’हिंदी साहित्य का आधा इतिहास’ किसके द्वारा रचित ग्रंथ है?

A.डॉक्टर नामवर सिंह 

B.डॉक्टर रामविलास शर्मा 

C.सुमन राजे

D.गुलाब राय

उत्तर C.सुमन राजे

 

51.गार्सा द तासी द्वारा रचित इतिहास ग्रंथ कब रचा गया?

A.1839 ई.

B.1833 ई.

C.1850 ई.

D.1900 ई.

उत्तर A.1839 ई.

 

52.गार्सा द तासी द्वारा रचित इतिहास ग्रंथ का दूसरा संस्करण कब प्रकाशित हुआ?

A.1839 ई.

B.1888 ई.

C.1871 ई.

D.1929 ई.

उत्तर C.1871 ई.

 

53.’शिवसिंह सरोज’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?

A.1883 ई.

B.1839 ई.

C.1871 ई.

D.1929 ई.

उत्तर A.1883 ई.

 

54.’द मॉर्डन वर्नाक्यूलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान’ का प्रकाशन वर्ष क्या है?

A.1839 ई.

B.1850 ई.

C.1889 ई.

D.1890 ई.

उत्तर C.1889 ई.

 

55.’भाषा-सर्वेक्षण’ ग्रंथ हैं-

A.डॉक्टर रामविलास शर्मा 

B.भोलानाथ तिवारी 

C.हेतु भारद्वाज 

D.जॉर्ज ग्रियर्सन

उत्तर D.जॉर्ज ग्रियर्सन

 

56.”लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया” का हिंदी नाम है?

A.भाषा सर्वेक्षण 

B.भाषा का विकास 

C.भाषा का शोध

D.शोध की भाषा

उत्तर A.भाषा सर्वेक्षण

 

57.कीर्तिलता और कीर्ति पताका किसकी रचनाएं हैं?

A.ऋतुराम की 

B.घनानंद की 

C.विद्यापति की

D.भुवनेश्वर की

उत्तर C.विद्यापति की

 

58.विद्यापति की पदावली की की भाषा कौन सी थी?

A.मैथिली 

B.मगही 

C.भोजपुरी 

D.प्राचीन कोसली 

उत्तर A.मैथिली

 

59. भू परिक्रमा एवं पुरुष परीक्षा किसकी रचनाएं हैं? A.केशव 

B.विद्यापति 

C.हेमचंद 

D.घनानंद

उत्तर B.विद्यापति

 

60. राहुल सांकृत्यायन ने आदिकाल को नाम दिया–

A.सिद्ध सामंत काल 

B.बीजवपन काल 

C.चारण काल 

D.संधि काल

उत्तर A.सिद्ध सामंत काल 

 

61. रामकुमार वर्मा द्वारा रचित हिंदी साहित्य के इतिहास ग्रंथ का नाम है–

A.हिंदी साहित्य का दूसरा इतिहास 

B.हिंदी साहित्य का आधा इतिहास 

C.हिंदी साहित्य का वैज्ञानिक इतिहास 

D.हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास

उत्तर D.हिंदी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास

 

62. डॉ रामकुमार वर्मा ने हिंदी साहित्य की इतिहास में किस काल तक का वर्णन है?

A.आदिकाल तक 

B.भक्ति काल तक 

C.रीतिकाल तक 

D.संपूर्ण इतिहास

उत्तर B.भक्ति काल तक 

 

63. ‘हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास’ के लेखक हैं– 

A.श्री रमाशंकर प्रसाद 

B.सूर्यकांत शास्त्री 

C.डॉ. रामकुमार वर्मा 

D.आचार्य रामचंद्र शुक्ल

उत्तर A. श्री रमाशंकर प्रसाद

 

64. ‘हिंदी साहित्य का विवेचनात्मक इतिहास’ किसकी रचना है?

A.श्री रमाशंकर प्रसाद 

B.सूर्यकांत शास्त्री 

C.डॉ. रामकुमार वर्मा 

D.आचार्य रामचंद्र शुक्ल

उत्तर B.सूर्यकांत शास्त्री

 

65. ‘हिंदी साहित्य में संवेदना का विकास’ किसकी रचना है? 

A.डॉक्टर रामस्वरूप चतुर्वेदी 

B.डॉक्टर नंद दुलारे वाजपेई 

C.गुलाब राय 

D.डॉक्टर हेतु भारद्वाज

उत्तर A.डॉक्टर रामस्वरूप चतुर्वेदी 

 

66. अवहट्ट को पुरानी हिंदी किस विद्वान ने कहा?

A. चंद्रधर शर्मा गुलेरी 

B.डॉक्टर रामकुमार वर्मा 

C.राहुल सांकृत्यायन 

D.डॉक्टर नामवर सिंह

उत्तर A. चंद्रधर शर्मा गुलेरी

 

67.’प्राकृताभास’ आचार्य शुक्ल ने किसे कहा?

A.पुरानी हिंदी को 

B.पाली को 

C.प्राकृत को 

D.संस्कृत को

उत्तर A.पुरानी हिंदी को 

 

68. सरोज वज्र एवं राहुल वज्र किस आदिकालीन कवि के अन्य नाम हैं?

A.सरहपा 

B.धनपाल 

C.पुष्पदंत 

D.गोरखनाथ

उत्तर A.सरहपा

 

69. साधना पद्धति में शिव शक्ति की मिथुनरत युगलबद्धता की स्वीकृति किस काव्य धारा में प्रतिष्ठित थी?

A.नाथ पंथ 

B.सिद्ध साहित्य 

C.जैन काव्य 

D.रासो काव्य

उत्तर B.सिद्ध साहित्य

 

70. कन्हपा किस काव्य धारा के कवि थे?

A.नाथ पंथ 

B.सिद्ध साहित्य 

C.जैन काव्य 

D.भारतेंदु युग

उत्तर B.सिद्ध साहित्य

 

71.”सिद्ध साहित्य का महत्व इस बात से बहुत अधिक है कि उसे हमारे साहित्य के आदि रूप सामग्री प्रामाणिक ढंग से प्राप्त होती है” यह कथन है–

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

B.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी 

C.गुलाब राय 

D.डॉ रामकुमार वर्मा

उत्तर D.डॉ रामकुमार वर्मा

 

72. आदिकाल के किस कवि की पहेलियां अत्यंत प्रसिद्ध थीं?

A.अमीर खुसरो 

B.विद्यापति 

C.जायसी 

D.तुलसीदास

उत्तर A.अमीर खुसरो

 

73. ‘ढोला मारू रा दूहा’ किस काल की रचना है?

A.भक्ति काल 

B.रीतिकाल 

C.अज्ञात काल 

D.आदिकाल

उत्तर D.आदिकाल

 

74. अमीर खुसरो का काल था?

A.1255-1324

B.1280-1360

C.1310-1450

D.1270-1309

उत्तर A.1255-1324

 

75. जयचंद प्रकाश किसकी रचना है?

A.मधुकर कवि 

B.भट्ट केदार 

C.रोड़ा कवि 

D.हेमचंद्र

उत्तर B.भट्ट केदार

 

76. ‘जय मयंक जय चंद्रिका’ के लेखक कौन हैं?

A.मधुकर कवि 

B.भट्ट केदार 

C.हेमचंद्र 

D.सरहपा

उत्तर A.मधुकर कवि 

 

77. अमीर खुसरो के गुरु का नाम क्या था?

A.गोरखनाथ 

B.निजामुद्दीन औलिया 

C.मछंदर नाथ 

D.हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती

उत्तर B.निजामुद्दीन औलिया

 

78. हिंदी का भवभूति किस कवि को माना जाता है? A.पुष्पदंत 

B.स्वयंभू 

C.मंझन 

D.जायसी

उत्तर A.पुष्पदंत

 

79. आदिकाल के शुक्ल जी द्वारा निर्धारित 12 प्रमुख साहित्यिक ग्रंथों में कौन सा ग्रंथ शामिल नहीं है?

A.चर्यापद 

B.खालिक बारी 

C.पद्मावत 

D.परमाल रासो

उत्तर D.परमाल रासो

 

80. खुमान रासो किसकी रचना है?

A.दलपति विजय 

B.जगनिक 

C.खुसरो 

D.धनपाल

उत्तर A.दलपति विजय

 

81. कीर्ति लता और कीर्ति पताका किस कवि की कृतियां हैं?

A.दलपति विजय

B.विद्यापति 

C.सारंगधर 

D.हेमचंद्र

उत्तर B.विद्यापति

 

82. विद्यापति भक्ति कवि हैं या शृंगारी कवि?

A.भक्त कवि 

B.श्रृंगारी कवि 

C.दोनों 

D.इनमें से कोई नहीं

उत्तर B.श्रृंगारी कवि

 

83. पृथ्वीराज रासो की रचना किसके द्वारा की गई है?

A. नरपति नाल्ह 

B.चंदवरदाई 

C.जगनिक 

D.घनानंद

उत्तर B.चंदवरदाई

 

84. पृथ्वीराज रासो में पद्मावती के पिता का क्या नाम था?

A.समुद्र शिखर 

B.रतन सेन 

C.झाबरमल्ल 

D.विजयपाल

उत्तर D.विजयपाल

 

85. पद्मावती में कुल कितने सर्ग हैं?

A.72

B.70

C.69

D.84

उत्तर C.69

 

86. चंद्रवरदाई की निम्न में से कौन सी रचना है? A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.चंदायन 

D.भविष्यत कथा

उत्तर A.पृथ्वीराज रासो

 

87. सिद्ध सरहपा को आदिकाल का प्रथम कवि किसने माना है?

A.राहुल सांकृत्यायन 

B. शिव सिंह सेंगर 

C.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

D.मिश्र बंधु

उत्तर A.राहुल सांकृत्यायन

 

88. प्रथम शिलांकित कृति का नाम क्या है?

A. पाहुड़ दोहा

B.राउलवेल

C.योगसार

D.चर्यापद

उत्तर B.राउलवेल

 

89. नख शिख परंपरा का प्रथम ग्रंथ कौन सा है?

A.रमैनी

B.राउलवेल

C.पद्मावत

D.डोम्बिगीतिका

उत्तर B.राउलवेल

 

90. हिंदी का प्रथम चंपू काव्य ग्रंथ निम्न में से कौन सा है?

A.यशोधरा 

B.उर्वशी 

C.राउलवेल 

D.चंदायन

उत्तर C.राउलवेल

 

91. किस विद्वान ने हिंदी साहित्य के आदिकाल को संधि एवं चारण काल नाम से दो भागों में बांटा?

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल 

B.जॉर्ज ग्रियर्सन  

B.गार्सा द तासी 

D.डॉक्टर रामकुमार वर्मा

उत्तर D.डॉक्टर रामकुमार वर्मा

 

92. राउलवेल किसकी रचना है?

A.रोड़ा कवि 

B.अब्दुल रहमाण 

C जोइन्दु 

D.पुष्पदंत

उत्तर A.रोड़ा कवि

 

93. अमीर खुसरो किस काल के कवि हैं?

A.आदिकाल 

B.भक्तिकाल 

C.रीतिकाल

D.आधुनिक काल

उत्तर A.आदिकाल

 

94.शुक्ल जी ने कितने ग्रंथों के आधार पर आदिकाल की प्रधान साहित्यिक पहचान का निर्धारण किया?

A.15

B.20

C.25

D.12

उत्तर D.12

 

95.’पद्मावती समय’ किस महाकाव्य का एक सर्ग है?

A.पद्मावत 

B.मधुमालती 

C.पृथ्वीराज रासो 

D कृष्णचरित

उत्तर C.पृथ्वीराज रासो

 

96.’मनहुं कला ससभान’ किस काव्य की पंक्ति है?

A.नागमती 

B.राजमती 

C.पद्मावती 

D.मृगावती

उत्तर C.पद्मावती

 

97. प्राकृत प्रमुखतः किन की भाषा मानी जाती है?

A.जैन आगमों की 

B.बौद्धों की 

C.नाथों की 

D.सिद्धों की

उत्तर A.जैन आगमों की 

 

98. अशोक के शिलालेखों की भाषा है?

A.मागधी 

B.अर्धमागधी 

C.पाली 

D.प्राकृत

उत्तर D.प्राकृत

 

99.”ललिए महुरक्खरए जुवईयणवल्लहे ससिगारे। 

सन्ते  पाइयकव्वे को सक्कई सक्कयं  पढ़िउं ।। “

उपर्युक्त पंक्ति किस कवि द्वारा किस भाषा की प्रशंसा में कही गयी है?

A. जय वल्लभ द्वारा प्राकृत भाषा के लिए

B. स्वयंभू द्वारा अपभ्रंश के लिए

C. अमीर खुसरो द्वारा खड़ी बोली के लिए

D. विद्यापति द्वारा अवहट्ट के लिए

उत्तर A. जय वल्लभ द्वारा प्राकृत भाषा के लिए

 

100. ‘वज्जालग्ग’ किस भाषा में रचित प्रसिद्ध ग्रंथ है?

A.अपभ्रंश 

B.अवहट्ट 

C.पाली 

D.प्राकृत

उत्तर D.प्राकृत

 

101.’वज्जालग्ग’ के लेखक हैं?

A.पुष्पदंत 

B.सरहपा 

C.मंझन 

D.जय वल्लभ

उत्तर D.जय वल्लभ

 

102. प्राकृत पद्मचरितम के लेखक हैं– 

A.विमल सूरि 

B.जिनदत्त सूरि 

C.जिन धर्म सूरि 

D.धनपाल

उत्तर A.विमल सूरि

 

103.” कुट्टिल केस सुदेस पौहप रचियत पिक्क सद” पंक्तियां किस ग्रंथ से ली गई हैं?

A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.चंदायन 

D.अखरावट

उत्तर A.पृथ्वीराज रासो 

 

104.’ढोला मारू रा दूहा’ किस प्रकार का काव्य है?

A.धार्मिक काव्य 

B.जैन काव्य 

C.लौकिक प्रेम काव्य 

D.रासो काव्य

उत्तर C.लौकिक प्रेम काव्य

 

105.’ढोला मारू रा दूहा’ की भाषा है– 

A.राजस्थानी 

B.पंजाबी 

C.हरियाणवी 

D.तमिल

उत्तर A.राजस्थानी

 

106. इसमें बाद में चौपाइयां किसने प्रमुखता से जोड़ी?

A.कवि कल्लोल 

B.कुशल लाभ 

C.मधुकर कवि 

D.भट्ट केदार

उत्तर B.कुशल लाभ

 

107.’ढोला मारू रा दूहा’ में किसके विरह का मार्मिक चित्रण किया गया है?

A.मारवणी 

B.मालवणी 

C.पद्मावती 

D.नागमणि

उत्तर A.मारवणी

 

108. ढोला की दूसरी पत्नी का नाम क्या था?

A.मारवणी 

B.मालवणी 

C.राजमती 

D.नागमती

उत्तर B.मालवणी

 

109 राजकुमारी मारू कहां की थी?

A.उज्जैन 

B अजमेर 

C.पूगल 

D.चित्तौड़

उत्तर C.पूगल

 

110. राजकुमारी मारू के पिता का नाम था– 

A.पिंगल राजा 

B.समुद्रगुप्त 

C.विजयपाल 

D.उदयभानु

उत्तर A.पिंगल राजा

 

111. “देस विरंगउ ढोलणा, दुखी हुया इहां आई 

       मनगमता पाम्या नहीं, ऊंट कटाला खाई” पंक्तियां किस काव्य ग्रंथ की हैं?

A.पृथ्वीराज रासो 

B.पद्मावत 

C.ढोला मारू रा दूहा 

D.हंस सावली

उत्तर C.ढोला मारू रा दूहा 

 

112. विद्यापति का जीवनकाल था?

A.1350-1448 ई.

B.1390-1450 ई.

C.1402-1470 ई.

D.1360-1410 ई.

उत्तर A.1350-1448 ई.

 

113. “नंदक-नंदक कदंबक तरु-तर, धिरे-धिरे मुरली बजाव” पंक्तियां किस कवि की हैं?

A.जायसी 

B.पुष्पदंत 

C.विद्यापति 

D.सूरदास

उत्तर C.विद्यापति

 

114. ‘विद्यापति पदावली’ का मुख्य विषय क्या है?

A.राधा की भक्ति 

B.कृष्ण भक्ति 

C.राम स्तुति 

D.राधा-कृष्ण की प्रेम लीला

उत्तर D.राधा-कृष्ण की प्रेम लीला

 

115. अमीर खुसरो का समय था–

A.1253-1325 ई.

B.1260-1310 ई.

C.1270-1330 ई.

D.1253-1325 ई.

उत्तर A.1253-1325 ई.

 

116. पहेलियां और मुकरियां लिखने वाले पहले कवि थे–

A.मलिक मोहम्मद जायसी 

B.अमीर खुसरो 

C.चंदबरदाई 

D.भारतेंदु

उत्तर B.अमीर खुसरो

 

117. “छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके” किसके द्वारा रचित है?

A.मलिक मोहम्मद जायसी 

B.अमीर खुसरो 

C.तुलसीदास 

D.मीरा

उत्तर B.अमीर खुसरो

 

118. “गोरी सोवे सेज पर मुख पर डारे केस, चल खुसरो घर आपने सांझ भई चहुं देस” उक्त पंक्तियां खुसरो ने किसकी मृत्यु पर कही थी?

A.अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर 

B.बलबन की मृत्यु पर 

C.जलालुद्दीन खिलजी की मृत्यु पर 

D.गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु पर

उत्तर A.अपने गुरु निजामुद्दीन औलिया की मृत्यु पर 

 

119. कालज्ञान निर्णय और अकुल वीरतंत्र किसकी रचनाएं हैं?

A.गोरखनाथ 

B.चर्पटीनाथ 

C.मत्स्येंद्रनाथ 

D.जालंधरनाथ

उत्तर C.मत्स्येंद्रनाथ

 

120. संदेश रासक की भाषा है–

A.प्राकृत 

B.पाली 

C.साहित्यिक अपभ्रंश 

D.डिंगल

उत्तर C.साहित्यिक अपभ्रंश

121. “भल्ला हुआ जो मारिया बहिणि म्हीरा कंतु” पंक्तियां किस कवि की हैं?

A.हेमचंद्र 

B.मुंज कवि 

C.राम सिंह 

D.ज्योतिरीश्वर ठाकुर

उत्तर B.मुंज कवि

 

122.’देशीनाम माला’ के लेखक कौन हैं?

A.राम सिंह 

B.धनपाल 

C.आचार्य हेमचंद्र 

D.पुष्प दांत

उत्तर C.आचार्य हेमचंद्र

 

123. हिंदी साहित्य में ‘सिद्ध’ शब्द किसके लिए रूढ़ हो गया?

A.बौद्ध धर्म की एक शाखा वज्रयान के लिए 

B.बौद्ध धर्म की एक शाखा महायान के लिए 

C.नाथों की भक्ति भावना के लिए 

D.संतों की उपासना पद्धति के लिए

उत्तर A.बौद्ध धर्म की एक शाखा वज्रयान के लिए 

 

124. महासुख की संकल्पना किस संप्रदाय से संबंधित है?

A.वज्रयानी सिद्धों से 

B.नाथों से 

C.संतों से 

D.वैष्णवों से

उत्तर A.वज्रयानी सिद्धों से 

 

125. गृहस्थ के प्रति अनादर भाव और ब्रह्मचर्य का महत्व किस साहित्य की विशेषता है?

A.सिद्ध साहित्य 

B.नाथ साहित्य 

C.सगुण साहित्य 

D.निर्गुण साहित्य

उत्तर B.नाथ साहित्य

 

126.”उन्होंने मार्ग को बहुत व्यवस्थित रूप दिया। शैव प्रत्यभिज्ञा दर्शन के आधार पर बहुधा विस्मृत कायायोग के साधनों को निश्चित रूप दिया। आसन, बंध, प्राणायाम, प्रत्याहार समाधि के सिद्धांतों को सुव्यवस्थित किया। आत्मानुभूति और शैव परंपरा के सामंजस्य के छह चक्र, 16 आधार दो लक्ष्य और पांच व्योम का नियमन क्रिया और उन दिनों अत्यंत प्रचलित वज्र यानी साधना के पारिभाषिक शब्दों को बलपूर्वक पारमार्थिक रूप दिया। सड़ी-गली सामाजिक प्राचीन रूढ़ियों का कड़ा विरोध किया और कठोर ब्रह्मचर्य पर अधिक बल दिया।”

उपर्युक्त कथन किस विद्वान ने किसके लिए कहा?

A.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने तुलसीदास के लिए

B.आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने सूरदास के लिए

C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने गोरखनाथ के लिए

D.नंद दुलारे वाजपेई ने जयशंकर प्रसाद के लिए

उत्तर C.आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने गोरखनाथ के लिए

 

127. मद्य- मांस का पूर्ण बहिष्कार, ब्रह्मचर्य का कठिन पालन और अंत: साधना पर बल किस साहित्य की विशेषता है?

A.नाथ साहित्य 

B.सिद्ध साहित्य 

C संत काव्य 

D.सूफी काव्य

उत्तर A.नाथ साहित्य

 

128. तंत्र साधना, वामाचार पद्धति, पुरोहितवाद का विरोध और मांस मदिरा का सेवन किस साहित्य की विशेषता है?

A.नाथ साहित्य 

B.सिद्ध साहित्य 

C संत काव्य 

D.सूफी काव्य

उत्तर B.सिद्ध साहित्य

 

129. “पंडिअसअल  सत्थ वक्खाणअ

देहहि बुद्ध  व सन्त न जाणअ। 

अवणा गमण ण तेणणि खंडिअ, 

तो वि  णिलज्जई  भणई ह उ पंडिअ।। “

उपर्युक्त पंक्तियां कि सिद्ध कवि की हैं?

A.सबरपा 

B.सरहपा 

C.डोंबिपा 

D.कुक्करिपा

उत्तर B.सरहपा

 

130.बौद्ध धर्म के साथ-साथ शैव और शाक्त मत की मान्यताओं को अपने साहित्य में किसने स्थान दिया?

A.नाथों ने 

B.सिद्धों ने 

C.सगुण उपासकों ने 

D.निर्गुण उपासकों ने

उत्तर A.नाथों ने 

 

131.मारवणी कौन थी?

A.विजयपाल की पुत्री 

B.पूगल के राजा पिंगला की पुत्री 

C.अनंतपाल की पुत्री 

D.चतुरसेन की पुत्री

उत्तर D.चतुरसेन की पुत्री

 

132.”देख देख राधा रूप अपार” पद्यांश किस प्रसिद्ध कवि का है? 

A.जायसी 

B.तुलसी 

C.सूर 

D.विद्यापति

उत्तर D.विद्यापति

 

133.”आजु पेखल नंदकिशोरो” किस प्रसिद्ध कवि का पद्यांश है?

A.जायसी 

B.घनानंद 

C.विद्यापति 

D.मीराबाई

उत्तर C.विद्यापति

 

134. अपभ्रंश शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया है?

A.पतंजलि

B.भामह

C.राजशेखर

D.भरत मुनि

उत्तर A. पतंजलि

 

135.संत काव्य पर किसका प्रभाव सर्वाधिक दिखाई देता है? 

A.सिद्ध- नाथ साहित्य

B.रासो काव्य 

C.जैन काव्य

D.सूफी काव्य

उत्तर A.सिद्ध- नाथ साहित्य

 

136.किस काल का राजनीतिक वातावरण सर्वाधिक उथल पुथल भरा था? 

A.भक्ति काल

B.रीतिकाल

C.आदिकाल

D.आधुनिक काल

उत्तर C.आदिकाल

 

137.निम्न में से स्वयंभू रचित रचना है-

A.रिट्ठनेमिचरिउ

B.योगसार

C.डोम्बिगीतीका

D.शब्दसागर

उत्तर A.रिट्ठनेमिचरिउ

 

138.महापुराण किसकी रचना है? 

A.स्वयंभू

B.पुष्पदंत

C.देवसेन

D.जल्हण

उत्तर B.पुष्पदंत

 

139.निम्न में से कौन अपभ्रंश के सबसे पहले महाकवि कहे जाते हैं-

A.सरहपा

B.गोरखनाथ

C.स्वयंभू

D.पुष्पदंत

उत्तर C. स्वयंभू

 

140.युद्धों का सजीव चित्रण किस काव्य की विशेषता है-

A.रासो काव्य

B.जैन काव्य

C.सूफी काव्य

D.सिद्ध काव्य

उत्तर A.रासो काव्य

 

141.अमीर खुसरो का वास्तविक नाम क्या था?

A.अबुल फ़ज़ल

B.अबुल हसन

C.खुसरूद्दीन

D.दरियाव खान

उत्तर B. अबुल हसन

 

142.पद्मावती ने तोते को कहां भेजा?

A.जोधपुर 

B.दिल्ली 

C.बीकानेर 

D.अजमेर

उत्तर B.दिल्ली

 

143.पद्मावती ने अपना संदेश किसके माध्यम से भेजा?

A.तोता 

B.हंस 

C.दूत 

D.मोर

उत्तर A.तोता

 

144.चंदबरदाई का जन्म कहां हुआ था?

A.दिल्ली 

B.अजमेर 

C.लाहौर 

D.पटना

उत्तर C.लाहौर

 

145.’दिप कग्गर नृप राज कर’ में ‘कग्गर’ से क्या तात्पर्य है?

A.पत्र 

B.कागज 

C.संदेश 

D.आदेश

उत्तर A.पत्र

 

146.’दिप कग्गर नृप राज कर’ में पत्र किसके हाथ में देने की बात है?

A.पृथ्वीराज चौहान 

B.कुमुद मणि 

C.कुमारपाल 

D.पद्मसेन

उत्तर A.पृथ्वीराज चौहान

 

147.ढोला मारू में ‘ढोला’ शब्द का अर्थ लिया जाता है?

A.प्रेमी/ पति 

B.अप्रिय व्यक्ति 

C.सखा 

D.सखी

उत्तर A.प्रेमी/ पति 

 

148.ऊंची अटारी पलंग बिछायो।

मैं सोई मेरे सिर पर आयो। 

………………………….. 

उपर्युक्त पंक्ति में नायिका किसके बारे में बता रही है? 

A.सूरज

B.चांद

C.पति

D.सखि

उत्तर A. चांद

 

149.सोभा सदा बढ़ावन हारा। 

आंखों ते छिन होत न न्यारा।। 

………………….. 

पंक्ति में नायिका किसे अपना प्रिय बता रही है? 

A.काजल

B.प्रेमी

C.सहेली

D.हार

उत्तर A.काजल

 

150.”दोउ भए एक रंग में ” दोनों कौन हैं? 

A.राजा- प्रजा

B.आत्मा- परमात्मा

C.ढोला- मारू

D.पति- पत्नी

उत्तर B.आत्मा- परमात्मा

 

151.”सजनी कान्ह कें कहब बुझाइ” पद में अलंकार है-

A.उपमा

B.यमक

C.अनुप्रास

D.विभावना

उत्तर C.अनुप्रास

 

152.”तेल-बिन्दु दस पानि पसारिअ ऐरान तोर अनुराग।” पंक्ति किस कवि की है? 

A.विद्यापति

B.कबीर

C.सूरदास

D.सरहपा

उत्तर A.विद्यापति

 

153.”रोपि पेम बिज अंकुर मूड़ल बांढब कओने उपाइ” पंक्ति में ‘पेम बिज’ में अलंकार है-

A.उपमा

B.रूपक

C.उत्प्रेक्षा

D.अनुप्रास

उत्तर B.रूपक

 

154.”भनइ विद्यापति ई कलयुग रिति चिन्ता करइ न कोई” में ‘ भनइ’ का अर्थ है-

A.बोलना

B.लिखना

C.पढ़ना

D.सुनना

उत्तर B. बोलना

 

 

 

आदिकाल और भक्ति  काल के लघूत्तरात्मक प्रश्न

 

प्रश्न 1. आदिकाल में कुल कितने प्रकार का साहित्य लिखा गया?

उत्तर आदिकाल में कुल छह प्रकार का साहित्य लिखा गया– 

1.जैन काव्य 

2.रासो काव्य 

3.रासक काव्य 

4.सिद्ध साहित्य 

5.नाथ साहित्य 

6.गद्य साहित्य

 

प्रश्न 2. जैन काव्य की प्रमुख ग्रंथ एवं उनके रचयिताओं के नाम बताएं।

उत्तर- भारतेश्वर बाहुबली रास- शालिभद्र सूरि

श्रावकाचार- देवसेना 

बुद्धिरास- शालिभद्र सूरि

भविस्यतकथा- धनपाल 

नेमिनाथ चौपाई- विनय चंद्र सूरि 

चंदनबाला रास- आसगु

जीव दया रास- आसगु

गौतम स्वामी रास- उदयवंत 

स्थूलिभद्र रास- जिनधर्म सूरि 

रेवंतगिरि रास- विजय सेन सूरि

 

प्रश्न 3. प्रमुख रासो काव्य एवं उनके काव्य कारों के नाम बताएं।

उत्तर- पृथ्वीराज रासो- चंदबरदाई 

बीसलदेव रासो- नरपति नाल्ह 

परमाल रासो- जगनिक 

हम्मीर रासो- शार्ङ्गर 

खुमाण रासो- दलपति विजय 

विजयपाल रासो- नल्ल सिंह भट्ट 

बुद्धि रासो- कल्हण 

मुंज रासो- अज्ञात

 

प्रश्न 4. सिद्ध साहित्य की प्रमुख रचनाएं कौन सी हैं?

उत्तर- दोहा कोश- सरहपा

चर्यापद- सबरपा

डोंबिगीतिका- डोम्मिपा 

योग चर्चा- डोम्मिपा

 

प्रश्न 5. सिद्ध साहित्य के प्रवर्तक कौन माने जाते हैं?

उत्तर- सिद्ध सरहपा को सिद्ध साहित्य का प्रवर्तक माना जाता है।

 

प्रश्न 6. नाथ साहित्य का प्रवर्तक किसे माना जाता है?

उत्तर- नाथ साहित्य के प्रवर्तक गोरखनाथ हैं।

 

प्रश्न 7. गोरखनाथ की प्रमुख रचनाओं के नाम बताएं।

उत्तर-गोरखनाथ की 40 रचनाएं मानी जाती हैं, जिसमें से 14 को प्रमाणिक बताया गया है। प्रमुख रचनाएं निम्नलिखित हैं –

स्फुट, चरित पद, रोमावली, ज्ञान तिलक, आत्मबोध, काफिर बोध, शिष्य दर्शन, प्राण संकली इत्यादि।

 

प्रश्न 8. भारतीय साहित्य में सबसे पहले “इतिहास” शब्द का प्रयोग कहाँ मिलता है? 

उत्तर- अथर्ववेद में। 

 

प्रश्न 9. गार्सा द तासी ने “ राजसूय संबंधी मत” किस बारे में दिया? 

उत्तर-” रासो” की उत्पत्ति के संबंध में। 

 

प्रश्न 10. हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन में विधेलवादी पद्धति के प्रारंभ कर्ता कौन माने जाते हैं? 

उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल

 

11.“जाके कुटुंब सब ढोर ढोवंत। फिरहीं अहजूं बानारसी आसपासा।

आचार सहित विप्र करहिं डंडवति।

तिन तनै रविदास दासानुदासा।”

उक्त पद किसके द्वारा रचित है?

उत्तर: निर्गुण संत कवि रविदास (रैदास) द्वारा

 

12.किस विद्वान का जन्म तलवंडी नामक गांव में हुआ था?

उत्तर: नानक (1469-1538 ई.) 

 

13.नानक देव की प्रमुख रचनाओं के नाम बताएं।

उत्तर: जपुजी, असादी बार, रहिरास, सोहिला इत्यादि।

 

14.“भाई रे ऐसा पंथ हमारा, 

है पथ रहित पंथ गहि पूरा अवरण एक अधारा” पद किसके द्वारा रचित है?

उत्तर: दादू दयाल

 

15.सुंदरदास के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर: दादू दयाल

 

16.चर्यापद क्या है?

उत्तर: एक प्रकार के अनुष्ठान गीत,जो बौद्ध सिद्धों द्वारा रचित हैं।

 

इसी तरह आदिकाल की प्रमुख विशेषताएँ पढ़ने के लिए कृपया नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें..

https://www.duniyahindime.com/%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%b7%e0%a4%a4%e0%a4%be/

 

 

हिन्दी साहित्य परंपरा एवं आदिकाल हिन्दी के सेमेस्टर प्रथम के संपूर्ण पाठ्यक्रम के लिए एकमात्र पाठ्यपुस्तक का लिंक नीचे दिया गया है,जिसमें विस्तृत सामग्री के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षोपयोगी शृंखला है। पढ़िए और लाभान्वित होइए।

https://www.amazon.in/dp/B0CRBKPGQH

 

हिन्दी साहित्य के इतिहास को और विस्तार से समझने के लिये नीचे दिये गये हमारे यूट्यूब वीडियो की लिंक पर क्लिक करें.. 

https://youtu.be/V358qHV3VJ0?si=_J4WA1Zf7Oma0hTf

© डॉ. संजू सदानीरा 

 

 

Leave a Comment